यूपीलीक्स…मेरठ में लव मैरिज के 9 साल बाद पत्नी ने पति की हत्या कर टुकड़े किए. फिर नये बॉयफ्रेंड के साथ मनाली में की शादी और मनाया हनीमून…ऐसा खुलासा, जो रौंगटे खड़े कर देगा….यूपी की सबसे बड़ी खबर बनी
यूपी के मेरठ से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर इस समय नेशनल मीडिया पर छाई है. यहां मुस्कान नाम की एक महिला ने लव मैरिज के नौ साल बाद अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. मुस्कान ने अपने नये प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की चाकुओं से गोदकर हत्या की और फिर बाद में चिकन काटने वाले चाकू से शव के टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में भर दिया और बाद में सीमेंट भरकर उस ड्रम को पाट दिया. हत्या के बाद मुस्कान अपनी नये बॉयफ्रेंड के साथ शिमला और मनाली भी गई जहां एक मंदिर में शादी की और फिर हनीमून भी मनाया. लेकिन 14 दिन बाद लौटने के बाद इस हत्या का पर्दाफाश हो गया. इस घटना ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया है. पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अरेस्ट कर लिया है और घर के अंदर से ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
2015 में की थी लव मैरिज
ब्रहृमपुरी के इंद्रानगर फेस 2 में मुन्ना लाल रहते हैं. मुन्नालाल इंडियन आयल कंपनी से रिटायर्ड हैं. इनका एक बेटा सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था. 2016 में सौरभ ने गौरीपुरा की रहने वाली मुस्कान रस्तौगी के साथ लव मैरिज की थी. दोनों के ही परिवार इस शादी से खुश नहीं थे. मुन्नालाल ने सौरभ और मुस्कान को घर में जगह दी. मुस्कान के प्यार में पागल सौरभ ने नौकरी छोड़ दी जिसके बाद घर में विवाद होने लगा. परिवार के लोगों ने सौरभ्र को बेदखल कर दिया.
लंदन में नौकरी करने गया सौरभ
इसके बाद सौरभ और मुस्कान इंद्रानगर फेस वन में किराए के मकान में रहने लगे. सौरभ ने परिवार के खिलाफ जाकर अपने नाम के सामने रस्तोगी लगा लिया. 2019 में दोनों के एक बेटी पीहू का जन्म हुआ. इसके बाद 2023 में सौरभ लंदन के माल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने के लिए चला गया.
बेटी का जन्मदिन मनाने लंदन से आया था सौरभ
28 फरवरी को सौरभ की बेटी पीहू का जन्मदिन था. इस पर 26 फरवरी को सौरभ लंदन से घर आया था. इधर सौरभ के लंदन जाने के बाद मुस्कान इंद्रानगर में ही रहने वाले साहिल शुक्ला से प्यार करने लगी. साहिल उसके स्कूल का दोस्त था जो कि बाद में किसी तरह उसके संपर्क में आ गया. सौरभ को जब मुस्कान और साहिल के रिश्ते के बारे में जानकारी मिली तो वो दीवार बनकर खड़ा हो गया.
4 मार्च को की बेहरमी से सौरभ की हत्या
इसके बाद मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या का प्लान रचा. चार मार्च को घर के अंदर ही इन्होंने सौरभ की चाकुओं से गोदकर हत्या की. इसके बाद चिकिन काटने वाले चाकू से शव के टुकड़े किए और ड्रम में डालकर उस पर सीमेंट जमा दिया और बंद कर दिया.
मनाली में की शादी और मनाया हनीमून
इसके बाद मुस्कान और साहिल शिमला घूमने के लिए चले गए. यहां उनहोंने एक मंदिर में शादी की और फिर एक होटल में हनीमून भी मनाया. 14 दिन बाद दोनों वापस घर लौटे.
ऐसे हुआ खुलासा
सौरभ के बैंक खाते में छह लाख रुपये थे. वह रकम मुस्कान और साहिल निकाल नहीं पा रहे थे. मुस्कान अपने मायके गौरीपुरा पहुंची और उसने अपनी मां कविता रस्तोगी से बैंक खाते से रकम मांगने के लिए मदद मांगी. इसके अलावा मुस्कान ने अपनी मां को सौरभ की हत्या करने और साहिल से शादी करने की पूरी जानकारी बता दी. घटना से शॉक्ड मुस्कान की मां कविता ने ब्रहमपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दे दी इस पर पुलिस ने मुस्कान और साहिल को अरेस्ट कर लिया और उनकी निशानदेही पर ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए.