Agra News : Purani Mandi Charaha road close till 22nd September, Route Diversion #agra
आगरालीक्स…. आगरा में 10 दिन तक रहेगा जाम, मेट्रो के भूमिगत स्टेशन के लिए पुरानी मंडी मार्ग 22 सितंबर तक रहेगा बंद। रूट डायवर्जन जानें।
आगरा में पुरानी मंडी चौराहे से भूमिगत टनल निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है, इसके लिए पुरानी मंडी मार्ग 12 से 22 सितंबर तक बंद रहेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुणचंद का कहना है कि वाहनों के निकालने के लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है।
ताजव्यू चौराहे से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
होटल हवार्ड प्लाजा तिराहा से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
फूल सैयद चौराहे से पुरानी मंडी चौराहे की तरफ आने वाले सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
इस तरह निकाले जाएंगे वाहन
विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर माल रोड एवं फतेहाबाद रोड की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहा से अमर सिंह गेट तिराहा, बालूगंज चौकी चौराहा, करियप्प चौराहा होकर जाएंगे
ताज व्यू चौराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर आगरा फोर्ट यमुना किनारा की ओर जाने वाले सभी वाहन ताज व्यू चौराहा से अमर होटल, फूल सैयद, करियप्पा चौराहा होकर जाएंगे
होटल हवार्ड पार्क प्लाजा व फूल सैयद चौराहा से पुरानी मंडी चौराहा होकर आगरा फोर्ट यमुना किनारा की ओर जाने वाले सभी वाहन करियप्पा चौराहे से होकर जाएंगे।