आगरालीक्स ….आगरा में जनक महल बनाने पर रार, संजय प्लेस में व्यापारियों ने ने जनक महल का निर्माण रोका। 10 से 15 अक्टूबर तक जकनपुरी महोत्सव। जानें पूरा मामला।
आगरा में जनकपुरी का आयोजन संजय प्लेस में किया जा रहा है, 10 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 10 से 15 अक्टूबर तक संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बार अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है, जनक महल संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे स्थित पार्किंग में बन रहा है। पार्किंग में करीब तीन दर्जन दुकाने हैं।
जनक महल निर्माण और आयोजन में करीब एक महीने का समय लगेगा। व्यापारियों का कहना है कि एक महीने तक दुकानें बंद रखने से संकट खड़ा हो जाएगा। इस पर दुकानदारों के लिए 25 फीट का रास्ता छोड़ने का आश्वासन दिया गया था।
दुकानदारों ने रुकवा दिया काम
रविवार को जनकमहल के लिए भूमि पूजन हुआ, सोमवार को जनक महल बनाने के लिए टेंट हाउस के कारीगरों ने पार्किंग में बल्लियां रखना शुरू कर दिया। इससे दुकान पर जाने का रास्ता बंद हो गया, आक्रोशित दुकानदारों ने जनक महल का काम शुरू नहीं होने दिया।
राजा जनक बने पीएल शर्मा ने भी दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माना कहा कि 25 फीट रास्ता छोड़ने की बात कही गई थी इसके बाद भी रास्ता नहीं छोड़ा गया यह बादाखिलाफी है। इसलिए जनक महल का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।