आगरालीक्स…(Video) आगरा में एक लड़की को मैसेज भेजने ने कराया ऐसा बवाल.निकल आए हथियार. कई राउंड गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली, कई घायल
आगरा के बमरौली कटारा में दो पक्षों में ऐसा विवाद हो गया कि जमकर लाठी डंडे और सरिया चले. यही नहीं हथियार भी लहराए गए और कई राउंड गोलीबारी भी की गई जिसमें गोली लगने से दो लो घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
मामला बमरौली कटारा के गांव समोगर है. यहां रहने वाले पिंटू अपने पड़ोस की एक लड़की के मोबाइल पर मैसेज भेजता था. इसकी जानकारी लड़की के भाई रानू को हुई तो आज सुबह रानू ने पिंटू को रोक लिया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. रानू ने पिंटू की पिटाई कर दी जिसके बाद पिंटू अपने पिता व अन्य लोगों को बुला लाया. पिंटूपक्ष के लोग सरिया, फावड़ा और लाठी लेकर पहुंच गए. इन लोगों ने युवती के भाई को घेर लिया.
इस पर राून के घर वाले भी हथियार और लाठी डंडे लेकर आ गए. दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई. दोनों ओर से लाइसेंसी बंदूक और कट्टे से फायरिंग भी की गई . कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें पिंटू के पिता हरी सिंह और युवती के भाई रानू को गोली लगी है. दोनो ंपक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.