आगरालीक्स…आगरा में एलपीजी के अवैध गोदाम पर छापा. 130 घरेलू सिलेंडर मिले. इतने सारे गैस सिलेंडर देख छापे मारने वाली टीम भी चौंकी.
आगरा में एलपीजी गैस की ब्लैक मार्केटिंग व अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन की ओर से लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है. दयालबाग, नगला रामबल आदि क्षेत्रों में टीम को घरेलू गैस सिलेंडरों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग व ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़ किया गया है तो वहीं आज शुक्रवार को टीम ने एक अवैध गोदाम पर छापा मारा.यहां से टीम को 130 घरेलू गैस सिलेंडर मिले हैं जिनमें से दो भरे हुए थे. इनती संख्या में सिलेंडरों को देख टीम भी दंग रह गई. जांच की जा रही है कि यह सिलेंडर किस गैस कंपनी के है. टीम गोदाम मालिक अशोक से भी पूछताछ कर रही है. तांतपुर में बना था अवैध गोदामआपूर्ति विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ ओर खेरागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने तांतपुर में बने एक गोदाम पर छापा मारा. टीम जब अंदर पहुंची तो यहां भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए थे. यह देखकर छापा मारने वाली टीम भी दंग रह गई. गिनती की गई तो कुल 130 घरेलू गैस सिलेंडर यहां से बरामद हुए हैं. इनमें अधिकतर इंडेन कंपनी के थे. मौके पर लोगों की भी भीड़ जुट गई. गोदाम से मिले अशोक नाम के व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह गोदाम उसी का है. जब दस्तावेज मांगे गए तोकोई दस्तावेज नहीं दिखा सके. दो सिलेंडर भरे हुए थे. टीम छानबीन कर रही है कि इतने सारे गैस सिलेंडर किस एजेंसी के हैं और किस उपयोग के लिए यहां लाए गए थे.