आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने मार्च में कराया सर्दी का अहसास. एक ही दिन में 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंचा तापमान. जानिए आने वाले दिनों मे मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम बदल दिया है. मार्च के महीने में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ है. गुरुवार को चली तेज आंधी और उसके बाद से हुई बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया. शुक्रवार सुबह से ही बारिश होती रही जो कि करीब 10 बजे तक चली. इससे मौसम ठंडा हो गया और राहत मिली है. आगरा में इसके बाद भी काले बादलों का डेरा लगा हुआ है. बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं.12 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ अधिकतम तापमान
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर देखने को मिला. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था लेकिन आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रात का तापमान भी कम हुआ है. न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/03/26) 23.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/03/26) 17.4
Departure from Normal(oC) 0.8