आगरालीक्स…आगरा में शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट. तेज मूसलाधार बारिश हो सकती है. कोहरा भी छाएगा
आगरा में शीतलहर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. शीतलहर के कारण ताजनगरी में सर्दी के सितम से राहत नहीं मिल पा रही है.ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों का गलन से राहत नहीं मिली. सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए. सुबह दस बजे करीब बादलों को चीरकर हल्की सी झलक दिखाकर सूरज देवता फिर छिप गए. दोपहर 12 बजे तक सूरज और बादलों में जंग छिड़ी रही.सर्द हवाएं चलने और गलन से आज भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी से शहर को राहत नहीं मिलेगी.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना है. दिन में दो से तीन बारि बारिश हो सकती है. इसके अलावा सुबह के समय कोहरे का प्रभाव भी देखने को लिम सकता है. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/01/24) 17.0
Departure from Normal(oC) -6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/01/24) 7.3
Departure from Normal(oC) –