आगरालीक्स…आगरा में शीतलहर का असर. 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश. डीएम ने कहा कड़ाई से हो अनुपालन
आगरा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. लगातार बढ़ रही गलनभरी ठंड के कारण जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं. डीएम ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में शीतलहर एवं कोहरा के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन तथा समस्त बोडों से मान्यता प्राप्त कक्षा 12वीं तक के माध्यमिक विद्यालयों में 08.01.2024 से दिनांक 10.01.2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है।
यह भी आदेशित किया जाता है कि बोर्ड परीक्षाओं, डी०एल०एड० परीक्षाओं, अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, लिपिकीय संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उक्त अवधि में अवकाश देय नहीं होगा। अतएव समस्त विद्यालयों द्वारा उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
शीतलहर के कारण कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा निर्देश।