आगरालीक्स ..आगरा में अक्टूबर की गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज से बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बारिश के आसार।
आगरा में अक्टूबर महीने की गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को तापमान 38.6 डिग्री था, इससे पहले अक्टूबर महीने में 2017 में तापमान 38.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को सुबह से ही धूप है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, तापमान में गिरावट आएगी।
17 अक्टूबर तक बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 अक्टूबर तक आगरा में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
15-Oct 21.0 35.0 Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle
16-Oct 21.0 32.0 Thunderstorm with rain
17-Oct 20.0 32.0 Thunderstorm with rain
18-Oct 19.0 33.0 Mainly Clear sky
19-Oct 18.0 33.0 Mainly Clear sky
20-Oct 18.0 34.0 Partly cloudy sky