आगरालीक्स… आगरा में उमस भरी गर्मी से आज राहत मिल सकती है, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज हो सकती है बारिश।
आगरा में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकल आई है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी बढ़ रही है, इसके साथ ही उमस भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को तापमान में गिरावट नहीं आएगी, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
एक जुलाई से तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जून तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। एक जुलाई से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ ही बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी, तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी का अनुमान
28-Jun 30.0 41.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
29-Jun 31.0 42.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
30-Jun 28.0 40.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
01-Jul 24.0 32.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
02-Jul 22.0 30.0 Partly cloudy sky