आगरालीक्स …आगरा का मौसम बदला, दिन में धूप निकलने के बाद छाए बादल, दिन का तापमान बढ़ा। कल आंधी और बारिश का पूर्वानुमान।
आगरा में शनिवार सुबह से ही धूप निकल आई, हालांकि सुबह का तापमान 6.7 डिग्री रहा। दोपहर एक बजे तक तेज धूप निकली और दोपहर का तापमान 23 डिग्री को पार कर गया। दोपहर 1.30 बजे के बाद बादल छा गए, ठंडी हवा चलने लगी, रात में ठंडक बढ़ गई।
कल आंधी के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पांच फरवरी को सुबह कोहरा छा सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
03-Feb 7.0 23.0 Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle
04-Feb 10.0 19.0 Thunderstorm with rain
05-Feb 10.0 20.0 Moderate Fog
06-Feb 7.0 20.0 Dense Fog
07-Feb 7.0 19.0 Mist
08-Feb 7.0 19.0 Mist
09-Feb 7.0 20.0 Fog