आगरालीक्स…. आगरा में रेनी डे, सुबह से ही हो रही बारिश। स्कूल जा रहे बच्चों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानी।
आगरा में सोमवार से मौसम बदल गया है, लगातार बारिश हो रही है। रात में तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी। मंगलवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हो गई है। साथ ही तेज हवा चल रही है, तापमान में गिरावट आ गई है। सुबह सुबह घर से बाहर निकलने पर ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

भीगते हुए स्कूल जा रहे बच्चे
सुबह से ही बूंदाबांदी होने से स्कूल जाने में बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बच्चे भीगते हुए स्कूल जा रहे हैं। तेज हवा चलने से छाता ले जाने में भी समस्या आ रही है।
21 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी नीचे पहुंच जाएगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-Aug 23.0 32.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
17-Aug 23.0 30.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
18-Aug 24.0 31.0 Partly cloudy sky
19-Aug 25.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Aug 25.0 33.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
21-Aug 25.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm