मथुरालीक्स…. आगरा से निकलते ही ताज एक्सप्रेस की बॉगी में संदिग्ध वस्तु की सूचना पर अलर्ट, ट्रेन को रोका गया, बॉगियों से यात्री उतारे गए। करीब एक घंटे तक संयुक्त टीमों ने चेकिंग की लेकिन ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ताज एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

सोमवार 3.20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई ताज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12279 झांसी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। शाम 6.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजा की मंडी स्टेशन से निकलते ही सूचना मिली कि ट्रेन की बॉगी में कोई संदिग्ध वस्तु रखी है। इसकी सूचना मथुरा कंट्रोल रूम को दी गई।
मथुरा पर एक घंटे तक ताज एक्सप्रेस में चेकिंग
रात 7.30 बजे के बाद ताज एक्सप्रेस मथुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने चेकिंग शुरू की, ट्रेन की बॉगियों से यात्रियों को नीचे उतार कर चेकिंग की गई, करीब एक घंटे तक संयुक्त टीमों ने चेकिंग की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एक घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन
चेकिंग में संदिग्ध वस्तु न मिलने पर ताज एक्सप्रेस को मथुरा स्टेशन से रवाना किया गया, इससे ट्रेन एक घंटे से अधिक लेट हो गई।