आगरालीक्स…आगरा के राजू सोनी हुए सम्मानित. लघु उद्योग भारतीय द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर श्रमजीवी सम्मान समारोह में हुए सम्मानित
लघु उद्योग भारतीय द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर श्रमजीवी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती श्रतु माहेश्वरी, उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम राकेश गर्ग की मौजूदगी में पिछले 43 सालों से विज्ञापन व्यवसाय अखबार, आउटडोर, एफएम रेडियो और डिजीटल विज्ञापन क्षेत्र में कार्यरत संस्था अग्रवाल एडवरटाइजमेंट ब्यूरो के राजू सोनी को उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मानित किया गया। राजू सोनी इस संस्था में पिछले 12 सालों से कार्यरत हैं। इस मौके पर संस्था के एमडी योगेश अग्रवाल, डारेक्टर गौरव अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, संजय वर्मा, अनिल कुमार, प्रीती जैन, शबनम, निशा और अमित ने श्री सोनी के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ हर्ष व्यक्त किया।