आगरालीक्स…आईएमए आगरा के चुनाव का परिणाम घोषित. डॉ. अनूप दीक्षित अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर तो डॉ. अशांक गुप्ता और डॉ. अतुल बंसल भी जीते. जानें किसे कितने मिले वोट
अग्रसेन भवन लोहामंडी में आईएमए का चुनाव सुबह नौ बजे शुरू हुआ। आईएमए के 1566 सदस्यों को मतदान करना था, इसमें से 827 ने मतदान किया। शाम साढ़े छह बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डॉ. अनूप दीक्षित ने 270 वोट से डॉ. सचिन मल्होत्रा को हरा दिया। संयुक्त सचिव के दो पदों पर डॉ. अशांक गुप्ता और डॉ. अतुल बंसल ने जीत दर्ज की, डॉ. करन रावत हार गए। आईएमए एएमएस के चेयरमैन के पद पर डॉ. डीवी शर्मा निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. अशोक शिरोमणि, डा. राजीव उपाध्याय रहे।
वोट मिले
अध्यक्ष निर्वाचित
डॉ. अनूप दीक्षित 547
डॉ. सचिन मल्होत्रा 277
संयुक्त सचिव
डॉ. अतुल बंसल 565
डॉ. अशांक गुप्ता 518
डॉ. करन रावत 449
आईएमए की कार्यकारिणी
अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल
अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अनूप दीक्षित
सचिव डॉ. पंकज नगाइच
संयुक्त सचिव (दो पद) डॉ. अतुल बंसल, डॉ. मनोज अग्रवाल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. अशांक गुप्ता, डा. करन रतनाम रावत
उपाध्यक्ष (दो पद) डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
कोषाध्यक्ष (एक पद) डॉ. योगेश सिंघल
सांस्कृतिक सचिव (एक पद) डॉ. कविता भटनागर
वैज्ञानिक सचिव (एक पद) डॉ. हिमांशु कुमार यादव
एडिटर (एक पद) डॉ. मुकेश भारद्वाज
आइएमए-एएमएस के पदाधिकारी
चेयरमैन (एक पद) डॉ. डीवी शर्मा,
सचिव (एक पद) डॉ. अनुभव गोयल
कोषाध्यक्ष (एक पद) डॉ. अंकुर बंसल,
फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार