आगरालीक्स…आगरा में रक्षाबंधन पर स्कूलों और बैंकों में छुट्टी कब. 11 को या 12 को. खबर में जानिए…
रक्षाबंधन कब है 11 अगस्त को या 12 अगस्त को. इसको लेकर सभी जगह कन्फ्यूजन है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त वैसे तो दोनों ही दिन है लेकिन 11 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे के बाद से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी जो कि 12 अगस्त को सुबह साढ़े 7 बजे तक रहेगी. ऐसे में रक्षाबंधन मुख्य रूप से 11 अगस्त को मनाया जाएगा लेकिन कई लोग 12 अगस्त को भी रक्षाबंधन मना रहे हैं.

स्कूलों में 12 की छुट्टी
आगरा के अधिकतर स्कूलों में 12 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है. कुछ स्कूलों में 11 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रखा जा रहा है. हालांकि स्कूलों का कहना है कि बुधवार को रक्षाबंधन के अवकाश की तिथि घोषित हो जाएगी और इसके मैसेज पेरेंट्स के पास पहुंच जाएंगे.
चार दिन बंद रहेंगे बैंक
आगरा में रक्षाबंधन पर बैंकें 12 अगस्त को बंद रहेंगी. इस हिसाब से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे. 12 अगस्त को रक्षाबंधन, 13 अगस्त को दूसरा शनिवार, 14 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस.