आगरालीक्स…आगरा में 17 सितंबर को निकलेगी रामबारात. नाले की सफाई, रैंप निर्माण , दीवार मरम्मत, शोभायात्रा मार्ग में पेड़ों की छटाई सहित सभी काम समय से पूरा करने की मांग. डीएम से मिले पदाधिकारी
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्री रामलीला कमेटी के साथ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम, एडीए, विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम, दूरसंचार विभाग विभागों द्वारारा मलीला महोत्सव के तहत रामलीला ग्राउंड, जनकपुरी, राम बारात मार्ग और शोभायात्राओं के विभिन्न मार्गों पर प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में नाले की सफाई, रैंप निर्माण , दीवार मरम्मत, शोभायात्रा मार्ग में पेड़ों की छटाई, रामलीला ग्राउंड में सीढ़ियां, क्षतिग्रस्त दर्शकदीर्घा की मरम्मत, कमलानगर में रोड निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य, मार्ग में प्रकाश व्यवस्था, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, इंटरनेट, केबल टीवी तारों को हटाने के कार्य किए जाने हैं। 9 से 17 सितंबर के बीच विभिन्न शोभायात्रा और राम बारात प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं। अपर नगरायुक्त ने बताया कि 4 करोड़ 68 लाख 55 हजार के विकास कार्यों टेंडर किए गए हैं, लगभग 66 लाख से रामलीला ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। एडीए द्वारा भी विकास कार्यों को कराया जाना प्रस्तावित है। जल संस्थान द्वारा बताया गया कि पाइप लाइन कार्य प्रगति पर है। शोभायात्रा मार्ग में खराब पड़े हैंडपंप की भी जल्द मरम्मत किए जाएंगे। शोभायात्रा मार्ग,जनकपुरी, रामलीला ग्राउंड के बड़े नालों को ढकने, नाले, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा फॉगिंग कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिए।जिलाधिकारी ने फायर, दमकल, सचल शौचालय, मार्ग के गिरासू मकान, छज्जों को चिह्नित कर निशान और बोर्ड लगाने, विद्युत लाइन की मरम्मत, प्रतिदिन एंटी लार्वा छिड़काव कराने, ड्रेनेज कवर, सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य, साइड पटरी निर्माण, मार्ग में टीवी केबल, इंटरनेट के बेतरतीब तारों को हटाने, रामलीला ग्राउंड व जनक पुरी के सभी प्रस्तावित कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने को बुधवार को संबंधित विभागों की फिर से बैठक बुलाई है।
बैठक में विधायक और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान , अपर नगरायुक्त शिशिर सिंह भी मौजूद रहे।