आगरालीक्स…आगरा में राजसी ठाठ के साथ निकलेगी इस बार राम बारात. भव्य होगी जनकपुरी. धूमधाम से मनेगा दशहरा. एक महीने तक चलेगा रामलीला महोत्सव. पुस्तक विमोचन
आगरा में दो साल बाद रामलीला महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इस बार रामबारात भी निकलेगी और दयालबाग में भव्य जनकपुरी महोत्सव भी होगा. शुक्रवार को श्रीरामलीला कमेटी की दैनिक कार्यक्रम पुस्तिका का विमोचन कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल व मंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया. प्रेस वार्ता में बताया किय श्री रामलीला महोत्सव 9 सितंबर से शुरू होगर 9 अक्टूबर तक चलेगा. 21 सितंबर को मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्र जी की बारात अपने पूरे राजसी ठाठ के साथ निकलेगी.द 21, 22 व 23 सितंबर को दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा और 5 अक्टूबर को दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा.

मंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्र जी की बारात में निकलने वाली झांकियों में मुख्य रूप से पर्यावरण, कोरोना, देहदान, नेत्रदान व ब्लड डोनेट व सामाजिक संदेश देने वाली झांकियों को सम्मिलित किया जाएगा. दशहरे पर भव्य रूप से आतिशबाजी की भी चर्चा की गई. इस अवसर पर राजीव कुमार अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश, विनोद जौहरी, रामकिशन अग्रवाल, विष्णुदयाल, मनोज पोली, राकेश जैन, ताराचन्द्र, संजय तिवारी, गिरधर, प्रसून, रामआशीष, मनीष, आयुष, विनय, अमित अग्रवाल, योगेश कुमार, राहुल गौतम सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.