आगरालीक्स…आगरा से भरतपुर रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर. एक सितंबर से संडे छोड़कर हर दिन सुबह और शाम को चलेगी अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन..जानें टाइमिंग
आगरा से भरतपुर और भरतपुर से आगरा आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है. एक सितंबर से ईदगाह-भरतपुर-ईदगाह अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन सुबह और शाम को चलेंगी.

- गाड़ी संख्या- 01901/01902 यह गाड़ी सुबह ईदगाह और भरतपुर से रविवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. इसमें एक एसएलआर कोच व से से सात सामान्य कोच होंगे.
ये है ंटाइमिंग
गाड़ी संख्या 01901 सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर ईदगाह से भरतपुर चलेगी. जो कि बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, इकरण, नोह बछामदी होते हुए सुबह छह बजकर 40 मिनट पर भरतपुर पहुंच जाएगी. भरतपुर से गाड़ी संख्या 01902 सुबह सात बजकर 10 मिनट पर आगरा के लिए चलेगी, जो कि आगरा के ईदगाह स्टेशन पर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंच जाएगी. - गाड़ी संख्या- 01907/01908 शाम को ईदगाह और भरतपुर के लिए रविवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. इसमें एक एसएलआर कोच व छह से सात सामान्य कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 01907 शाम को बजकर 25 मिनट पर ईदगाह से भरतपुर चलेगी. जो कि बिचपुरी, रायभा, अछनेरा, चिकसाना, इकरण, नोह बछामदी होते हुए रात नौ बजकर 40 मिनट पर भरतपुर पहुंच जाएगी. इसके बाद भरतपुर से गाड़ी संख्या 01908 रात दस बजकर 40 मिनट पर आगरा के लिए चलेगी, जो कि आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रात 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंच जाएगी.