आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुई “रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स” वर्कशॉप. संकाय सदस्यों और शोधार्थियों को किया गया प्रोत्साहित..
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में "रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स" पर शोध कार्यप्रणाली कार्यशाला का सफल आयोजन। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन, डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल के लिए वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित एवं नैतिक शोध के महत्व पर ज़ोर दिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संकाय सदस्यों और शोधार्थियों में नैदानिक अनुसंधान कार्यप्रणाली की समझ को सुदृढ़ करना तथा उच्च नैतिक शोध प्रथाओं को प्रोत्साहित करना था। विभिन्न सत्रों में रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल्स (RCTs) के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें अध्ययन डिज़ाइन, सैंपल साइज़ निर्धारण, रैंडमाइज़ेशन, ब्लाइंडिंग, नैतिक दिशानिर्देश, ट्रायल पंजीकरण एवं नियामक आवश्यकताएं शामिल थीं। संवादात्मक व्याख्यानों और व्यावहारिक अभ्यासों से प्रतिभागियों को उपयोगी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।विशेषज्ञों ने की सहभागिता
कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने रिसोर्स फैकल्टी के रूप में सहभागिता की। इनमें डॉ. आर. एन. मिश्रा (पूर्व प्रोफेसर, बायोस्टैटिस्टिक्स, IMS-BHU, वाराणसी), डॉ. नित्या वाधवा (वरिष्ठ प्रोफेसर, CDSA-THSTI, फरीदाबाद), डॉ. नेहा चावला (हेड-ट्रेनिंग, CDSA-THSTI, फरीदाबाद), डॉ. अवि बंसल (वैज्ञानिक-एफ, ICMR-JALMA, आगरा), संस्थान की इन-हाउस रिसोर्स फैकल्टी में डॉ. गीतू सिंह, डॉ. हिमालय सिंह और डॉ. जी. वी. सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस कार्यशाला का सफल नेतृत्व डॉ. दिव्या श्रीवास्तव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग और अध्यक्ष, SRC) ने आयोजन अध्यक्ष के रूप में किया। सह-आयोजन अध्यक्ष: डॉ. गजेन्द्र विक्रम सिंह (सदस्य सचिव, IEC) और डॉ. आशीष गौतम (प्रोफेसर, चिकित्सा विभाग) आयोजन सचिव: डॉ. गीतू सिंह (सह-आचार्य, सामुदायिक चिकित्सा विभाग) सह-आयोजन सचिव: डॉ. नीतू चौहान और डॉ. अखिल प्रताप इसके अतिरिक्त, डॉ. बृजेश शर्मा (एमआरयू नोडल अधिकारी) का भी सहयोग रहा।
प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, "इस तरह की कार्यशालाएं हमारे संस्थान में शोध संस्कृति को बढ़ावा देने और हमारे फैकल्टी एवं शोधार्थियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एस.एन. मेडिकल कॉलेज साक्ष्य-आधारित चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।" यह कार्यशाला एस.एन.एम.सी., आगरा के चिकित्सा समुदाय के लिए नैदानिक अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।