आगरालीक्स…आगरा में यमुना के आंचल में सजाई रंगोली. कारसेवा, दीपदान और यमुना महारती को जुटे लोग. आगरा में चला यमुना जिये अभियान…वीडियो भी देखें
आगरा में गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास समिति सेवा समिति के तत्वावधान में हाथी घाट पर यमुना जिय अभियान चलाया गया. कार्यक्रम संयोजक यमुना सत्यग्रही पं. अश्विनी कुमार मिश्र के साथ अभियान में यमुना मित्र मंडलियों का सहयोग रहा. इसमें बैकुंठीदेवी कन्या महाविद्यालय के निर्देशन छात्राओं द्वारा प्रकृति व संस्कृति के स्वरूपों का चित्रांकन किया गया. स्काउट्स के छात्र छात्राओं द्वारा माँ यमुना के ऑचल को रंगोली के माध्यम से सजाया गया व भारी संख्या में होमगार्ड सिपाही, नगर निगम क्षेत्र जेडएसओ आशुतोष वर्मा अधिनस्थ स्वच्छता कर्मचारीयों एवं नगर व बाहर से विभिन्न जगहों से आए आगंतुकों द्वारा कारसेवा, दीपदान व यमुना महाआरती में गरिमामयी उपस्थिति रहीं.
इस अवसर पर होमगार्ड पुलिस (आगरा परिक्षेत्र आगरा) के डिवीजनल कमांडेंट घनश्याम चतुर्वेदी, जिला कमांडेंट होमगार्ड राहुल कुमार विशिष्ट अतिथि के साथ डा. सविता प्रसाद, डा. साधना सिंह एसोसिएट प्रोफेसर उपस्थित रहे. इस कार्य के पूर्ण व्यवस्था में डा. धीरज मोहन सिंघल, डा. अरविंद मिश्रा, सुधीर पचौरी, मिथलेश सिंह, शिवनाथ शास्त्री, मान बहादुर सिंह, सोमदत्त शर्मा, एडवोकेट रवि कुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, डा. अंशुल अग्रवाल, अनुपम धूमस, भारत भूषण मिश्र, पी. के. गुप्ता, गोवर्धन सोनेजा, राजेश सिंह, अनिल अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, राम भरत उपाध्याय, रमन अग्रवाल, राजू अग्रवाल,राठी जी, अनुपम गुप्ता,रवि वर्मा, सोनू पंडित, अंजु शर्मा, अरूणा गौड़, सौम्या, खंडेलवाल आदि उपस्थित रहें।
इनके अलावा यमुनोत्री से संगम, प्रयागराज तक यमुना व सहायक नदियों पर कार्य कर रहीं विभिन्न क्षेत्रों की नदी मित्र मंडलियों के प्रतिनिधियों में यशपाल ठाकुर — यमुना स्वच्छता समिति, देहरादून, किरणपाल राणा — यमुना सेवा समिति, यमुनानगर, भीम रावत — यमुना जिए अभियान, दिल्ली, रामेश्वर — दाऊजी यमुना जनकल्याण समिति, कोसी, रूपचंद शर्मा, नेम सिंह — गुरु गर्गाचार्य समिति, मथुरा, राधेश्याम — बटेश्वर यमुना समिति, आगरा, इंदरजीत परिहार — पचनदी यमुना समिति, इटावा, उदय भान — यमुना-बेतवा समिति, हमीरपुर, जयकांत — पंचदेव यमुना नदी मित्र समिति, फतेहपुर भी मौजूद रहे।