आगरालीक्स…आगरा में तैनात पीएसी जवान के खिलाफ रेप का मुकदमा. युवती ने कहा—शादी होने से पहले बनाए शारीरिक संबंध, दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दिया शादी से इनकार…पढ़ें पूरा मामला…
आगरा में तैनात एक पीएसी जवानक के खिलाफ फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि शादी तय होने के बाद आरोपी जवान ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया. आरोपी के भाई, पिता और मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है.

ये है मामला
मामला सिरसागंज की रहने वाली एक युवती से जुड़ा हुआ है. युवती ने बताया कि उसके थाना नारखी क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी भूपेंद्र से प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी भूपेंद्र के परिजनों को भी दी. भूपेंद्र पीएसी में है और वर्तमान में आगरा में तैनात हे. पीड़िता का आरोप है कि भूपेंद्र से रिश्ता तय करने के लिए उसके परिजन भी राजी हो गए. इसी साल 16 फरवरी को भूपेंद्र और उसके परिजनों के बीच 20 लाख रुपये में रिश्ता तय कर दिया गया.
शारीरिक संबंध बनाए
पीड़िता का आरोप है कि शादी 17 अप्रैल को होनी थी. रिश्ता तय होने के बाद भूपेंद्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए. लेकिन इसे बाद भूपेंद्र के परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करना श्ुारू कर दिया, जसे उसके परिजन पूरा नहीं कर सके. दहेज की मांग पूरी न होने पर भूपेंद्र के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इस बीच समझौते पर पुलिस के सहयोग से जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए. पीड़ित युवती ने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद थाना सिरसागंज में तहरीर के आधार पर भूपेंद्र पर दुष्कर्म और उसके भाई, पिता और मां के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.