आगरालीक्स…आगरा के एक स्कूल में प्रेयर के दौरान गश खाकर गिरा बच्चा. दूसरे बच्चे की भी बिगड़ गई तबियत. भीषण गर्मी बन रही वजह…
आगरा के थाना सैंया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विसैरा में सोमवार सुबह एक बच्चा प्रेयर के दौरान अचानक गश खाकर गिर गया. बच्चे को बेहोश देख शिक्षकों के होश उड़ गए. बच्चे के चहरे पर कई बार पानी छिड़का गया जिलसके बाद वह होश में आया. यही नहीं इसी समय एक दूसरा बच्चा कक्षा दो का छात्र की भी तबियत बिगड़ गई. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया गया.

मामला ब्लॉक सैंया के प्राथमिक विद्यालय विसैरा का है. यहां आज गर्मी के कारण दो बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई. प्रेयर के दौरान एक बच्चा कर्ण अचानक गश खाकर गिर गया. किसी तरह पानी छिड़ककर उसे होश में लाया गया. बाद में एक बच्चा गौरव की भी तबियत खराब होने लगी. इस पर शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया. स्कूल में 120 बच्चे पढ़ते हैं. आज 98 बच्चे उपस्थित थे.
बता दें कि आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. गर्मी को देखते हुए अधिकतर स्कूलों ने छुट्टी की टाइमिंग 12 बजे तक कर दी है. कई स्कूलों में इससे पहले भी हो रही है. लेकिन दोपहर 12 बजे भी गर्मी चरम पर होती है और धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल होता है. ऐसे में बच्चों को स्कूल से घर लौटने में सूरज की तपिश का सामना करना पड़ता है.