आगरालीक्स …आगरा की युवती के साथ होटल में रेप, अप्राकृतिक कृत्य के भी आरोप। मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, इसके बाद थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले गौरव से उसकी दोस्ती थी, वह युवती को 12 अप्रैल को फतेहपुर सीकरी घुमाने ले गया। यहां एक होटल में युवती को ले जाकर रेप किया और अप्राकृतिक कृत्य किया।

दो जून तक कई बार रेप
युवती का आरोप है कि युवक उसे दो जून तक कई बार फतेहपुर सीकरी के होटल में लेकर गया और उसके साथ रेप किया। आरोप है कि गौरव के भाई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की, इसमें गौरव के परिजनों ने भी उसका साथ दिया। युवती की तहरीर पर थाना फतेहपुर सीकरी में गौरव और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना फतेहपुर सीकरी के इंस्पेक्टर बलवान सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।