आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति को लेकर बांटा खिचड़ी का प्रसाद. राष्ट्र सविका समिति ने पथवारी मंदिर, कमला नगर में मनाया उत्सव
राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी महानगर कमला नगर द्वारा रविवार को एफ ब्लॉक, पथवारी मंदिर पर मकर संक्रांति के अवसर पर उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।बौद्धिक विभाग कार्यवाहिका श्रुति सिंघल का रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के उपरांत भजन , प्रश्नोत्तरी के साथ साथ अनेक खेल खेले गए। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। पूर्वी महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता, संपर्क प्रमुख संगीता जैन, नगर कार्यवाहिका रश्मि वर्मा, पंकेश, शालिनी, इंदू, अचला, भावना वरदान शर्मा एवं समस्त राष्ट्र सेविका समिति की बहनो की उपस्थिति रही।
आगरा विभाग कारयवाहिका श्रुति सिंघल ने कहा यह पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ जुड़ा होता है इस दिन से सुर्य की उत्तरायण यात्रा प्रारंभ होती है, इसलिए शुभ माना जाता है। सनातन संस्कृति में इन पर्वों का बहुत महत्व है सभी भारतीय इन पर्वों को बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाते हैं। राष्ट्र सेविका समिति सभी हिंदू धार्मिक पर्वों का आयोजन अत्यंत उत्साह पूर्वक करती है जिससे भावी पीढ़ी को भारतीय सनातन संस्कृति की विषय में जानकारी प्राप्त हो। पूर्वी महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता ने कहा संक्रांति पर दान पुण्य, स्नान पूजा ओर सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है ! तिल , गुड, खिचडी , लड्डू आदि का सेवन और दान किया जाता है जिससे आपसी प्रेम और मधुरता बढ़ती है!