आगरालीक्स ……आगरा में पानी का बिल बकाया होने पर फ्लैट मालिक को भेजा जेल, जलकल विभाग ने जारी की थी 4.99 लाख रुपये की आरसी।
आगरा के बालूगंज में पार्क पैराडाइज अपार्टमेंट है। इसमें 25 फ्लैट हैं, 2004 में सोसायटी के नाम से पानी का कनेक्शन लिया गया। पानी का निजी कनेक्शन फ्लैट के मालिक के पास नहीं है, सोसायटी के नाम से ही कनेक्शन है। जलकल विभाग ने यहां रहने वाले अजय गुप्ता के नाम पर 4.99 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी।

तहसील की टीम ने हिरासत में लिया
तहसील की टीम ने आरसी जारी होने पर फ्लैट के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया, तहसील की टीम ने दो लाख रुपये जमा कराने के बाद छोड़ा। अजय गुप्ता का आरोप है कि सोसायटी उनके नाम से नहीं है और न ही वे सोसायटी में अध्यक्ष या महामंत्री हैं इसके बाद भी उनके नाम से आरसी जारी कर दी गई।
4.99 लाख रुपये का बकाया बताया, आनलाइन दर्शाया जा रहा 85 हजार का बिल
सोसायटी के नाम पर 4.99 लाख रुपये का बकाया बताते हुए आरसी जारी की गई। जबकि आनलाइन 85 हजार रुपये का बिल दर्शाया जा रहा है।