आगरालीक्स …आगरा में कोहरा छाने लगा है, अब 14 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में रविवार को सुबह कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवा चल रही है। इससे सुबह के तापमान में गिरावट आई है, सुबह का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि आठ बजे के बाद कोहरा छट जाएगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।
18 नवंबर तक का जारी किया गया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 18 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट आएगी, दोपहर का तापमान भी कम रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।