आगरालीक्स..Agra News : आगरा में 1388 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। 157 काॅलोनी ध्वस्त की जा चुकी हैं। दोबारा जांच कराई जाएगी। ( Agra News : Re Inspection of demolished colony in Agra #Agra )
एडीए की समीक्षा बैठक में बताया गया कि 328 अवैध निर्माणों पर सील लगायी गयी। लगभग 325 मामलों में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गये हैं जिसमें 181 निर्माण ध्वस्त किए गये। निर्देश दिए कि सभी ध्वस्तीकरण के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही सभी सील हुए प्रकरण की जांच करने के बाद उन्हें भी ध्वस्त किया जाए।कुल 1388 अवैध निर्माण चिन्हित किए गये जिसमें 328 अवैध निर्माणों पर सील लगायी गयी। लगभग 325 मामलों में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गये हैं जिसमें 181 निर्माण ध्वस्त किए गये। निर्देश दिए कि सभी ध्वस्तीकरण के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, साथ ही सभी सील हुए प्रकरण की जांच करने के बाद उन्हें भी ध्वस्त किया जाए। मा0 न्यायालय में पूर्व में चल रहे जिन प्रकरणों में निर्णय आ चुके हैं उनको भी संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। वहीं गत 3 वर्षों में 176 अवैध काॅलोनियां चिन्हित की गयी हैं जिसमें 157 काॅलोनी ध्वस्त की जा चुकी हैं। निर्देश दिए कि ध्वस्त हो चुकी काॅलोनियों की टीम लगाकर पुनः जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
1804 करोड़ का लक्ष्य 444 करोड़ हुए प्राप्त
वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि विभाग का वर्तमान वार्षिक लक्ष्य लगभग 1804 करोड़ का है जिसके सापेक्ष पिछले 8 माह में लगभग 444 करोड़ की प्राप्तियां हुई है। शमन शुल्क, मानचित्र अनुभाग, भूखण्ड, भवनों की बिक्री, वित्तीय संस्थाओं से ऋण इत्यादि मदों से अधिक आय प्राप्ति के निर्देश दिए। प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत सभी समत्तियों (आवासीय, व्यवसायिक एवं किरायेदार) की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पत्ति बिक्री से अभी तक लगभग 89 करोड़ की आय प्राप्ति हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 1036 आवासीय सम्पत्ति बिक्री के तैयार हैं। व्यवसायिक में इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 संपत्तियों की बिक्री हुई है जबकि किराये की 37 अनावंटित संपत्तियों में से 27 संपत्तियों के विक्रय हेतु ई नीलामी आयोजित की गयी है। शेष 10 अनावंटित संपत्तियों की भी ई नीलामी करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि जिस सम्पत्तियों में आवंटन होने के बाद धनराशि जमा नहीं करायी गयी है अथवा कब्जा नहीं लिया गया है उन सभी के आवंटन निरस्त किए जाएं।