आगरालीक्स …Agra News : आगरा के सरकारी अस्पताल में महिला मरीजों की काउंसलिंग पुरुष नहीं महिलाएं करेंगी। ब्लड बैंक भी बनेगी। ( Agra News : Woman counselors for female patients in Agra #Agra )
आगरा में डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शासन द्वारा नामित 16वीं सामान्य समीक्षा मिशन समिति के सदस्यों द्वारा जनपद के जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, एसएन मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए किये गये निरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई।
लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में महिलाओं की काउंसिलिंग, पुरूष वार्ड ब्वाय द्वारा की जाती है, जिसके कारण महिलायें अपनी समस्यायें विस्तार से नहीं बता पाती हैं, उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधीक्षक महिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से महिलाओं की काउंसिलिंग के लिए महिला की नियुक्ति की जाए। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा जिला महिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना हेतु सुझाव के लिए जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।