आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सितारा होटल में रियल एस्टेट कारोबारी के 50 लाख रुपये बैग में रखवाने के बाद लेकर भागे शातिर, पुलिस जांच में जुटी।
ग्वालियर के रामगढ़ डबरा के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी मनीष शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी पहचान एजुकेशन कंसल्टेंसी के गोलू शर्मा से थी, कंसल्टेंसी के क्लाइंट प्रदीप कुमार से मनीष शर्मा की एक कॉलेज में एडमिशन कराने को लेकर बात हुई। आरोप है कि प्रदीप कुमार ने जाल फैलाया और कहा कि उसका एक दोस्त हिमांशु गुप्ता है जो पैसे दोगुने करा सकता है उस पर कई स्कीम है।
सितारा होटल में हुई मीटिंग
पैसे दोगुने करने के लिए मनीष शर्मा को पैसों के साथ आगरा के सितारा होटल में बुलाया, यहां हिमांशु गुप्ता और उनके साथी भी आ गए। आरोप है कि बैग में 50 लाख रुपये रखवा लिए जिनको दोगुना करके देना था इसके बाद कहा कि यहां से जल्दी दूसरे होटल में चलो कुछ समस्या हो सकती है। सभी दूसरे सितारा होटल में पहुंचे, दो कमरे लिए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। कुछ देर बाद मनीष शर्मा उनके कमरे में गए तो बैग सहित हिमांशु गुप्ता और उनके साथ ही गायब हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं और जांच की जा रही है।