आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय के 91 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश। ( DBRAU, Agra 91st convocation: Prof. KG Suresh Chief Guest#Agra)
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है, समारोह में 117 पदक दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि मुख्य अतिथि इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक रह चुके प्रो. केजी सुरेश होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी होंगी। विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में होने जा रहे दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है। तैयारियों के लिए 22 कमेटी गठित की गई हैं। 56 छात्राएं और 21 छात्रों को 117 पदक दिए जाएंगे।