Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Record 35495 domestic LPG Cylinder booking in Agra in 24 hour’s, Know reason
बिगलीक्स

Agra News: Record 35495 domestic LPG Cylinder booking in Agra in 24 hour’s, Know reason

305

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रविवार को रिकॉर्ड 35495 घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराए, कारण जानकर हैरान रह जाओगे, जानें कितने सिलिंडर का है स्टॉक।
आगरा में हर रोज 25 से 26 हजार घरेलू सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। जिले में 85 से अधिक गैस एजेंसी हैं और करीब 24 हजार सिलिंडर की डिलीवरी गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही है। घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ता को एक अप्रैल से 31 मार्च तक हर साल 15 सिलिंडर मिलते हैं, जिले में 13.57 लाख घरेलू ​गैस सिलिंडर के उपभोक्ता हैं। ( Agra News: Record 35495 domestic LPG Cylinder booking in Agra in 24 hour’s, Know reason )


15 सिलिंडर का कोटा आज हो जाएगा पूरा
बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके घर में एक महीने में एक घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल होता है, ऐसे में वे साल भर में 10 से 12 सिलिंडर ही इस्तेमाल कर पाते हैं अब सिलिंडर के संकट का माहौल बनने के चलते उपभोक्ता ज्यादा से ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को साल भर में 15 सिलिंडर नहीं मिले हैं उन्होंने रविवार को सिलिंडर बुक कराए।
रिकार्ड 35495 सिलिंडर की बुकिंग, 39392 सिलिंडर का स्टॉक
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार के द्वारा जारी किए गए रिकॉर्ड के अनुसार, आगरा में बीते 24 घंटे में 35495 घरेलू सिलिंडर की बुकिंग कराई गई, यह अभी तक की सिलिंडर की सबसे ज्यादा बुकिंग है इससे पहले 25 से 26 हजार सिलिंडर की बुकिंग कराई जा रही थी। अभी 39392 घरेलू सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है।


कमर्शिलय सिलिंडर की चल रही किल्लत
होटल रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शिलय सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। जिले में कमर्शियल सिलिंडर की मासिक खपत 760 टन है, रविवार को 19 किलोग्राम वाले 4082 और 47 किलोग्राम वाले 433 कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!