आगरालीक्स…आगरा में आज हुए रिकाॅर्ड भंडारे. हर गली हर बाजार में बांटा प्रसाद. बाजार रहे बंद…
अयोध्या में आज श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास चहुंओर देखने को मिला. आगरा में इसका उत्साह कितना था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगरा में आज रिकाॅर्ड भंडारे हुए हैं. हर गली, हर बाजार, हर काॅलोनी, हर सोसाइटी में भंडारे आयोजन किया गया. रोडों पर तो हर एक किलोमीटर में एक दो भंडारे हुए हें. बाजार भी आज अधिकतर बंद रहे हैं.
दिवाली जैसा जश्न दिखाई दे रहा है. हर कोई इस पल को मनाने को उतावला दिखाई दिया. दोपहर में मंत्रोंच्चारणों के बीच जैसे ही गर्भगृह में भगवान रामलला विराजमान हुए, अयोध्या और देश के साथ ही आगरा में भी लोग शहर में खुशी से झूम उठे. शहर के तिराहों और चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में जमकर आतिशबाजी शुरू हो गई. मठ-मंदिरों के साथ हर घर में भी रामोत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा है. जगह-जगह मिष्ठान बांटा जा रहा है. एक-दूसरे को श्रद्धालु बधाई दे रहे हैं.
अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ है. शहर के मंदिर, बाजार और इमारतें रोशनी से रात से ही सराबोर रहीं. राम ध्वज लहरा रहे हैं। मिट्टी के दीप, भगवान राम की चांदी, पीतल व स्टील की मूर्तियों की घर-घर पूजा की जा रही है. तमाम सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भी अलग व्यवस्थाएं की गयी हैं. शाम को दीपदान, भजन संध्या और भंडारे आदि उत्सव का दौर चल रहा है.