आगरालीक्स…आगरा में विवि के संविदा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 1 सितंबर को. 32 अलग—अलग विषयों के लिए होगी भर्ती.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्ववित्त पोषित संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की ओएमआर बेस्ड भर्ती परीक्षा 1 सितंबर को होगी. यह भर्ती परीक्षा 32 अलग अलग विषयों के लिए की जा रही है.
परीक्षा विवि के खंदारी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में पूर्वाह्न 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.dbrau.ac.in से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।