आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 90वें दीक्षांत समारोह को लेकर चल रही तैयारियां. कुलसचिव ने किया निरीक्षण, दिए ये आदेश
विश्वविद्यालय कुलसचिव राजेश कुमार (आईएएस) ने विश्वविद्यालय के 90वें दीक्षान्त समोराह एवं नैक निरीक्षण के दृष्टिगत आज विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द परिसर, खंदारी में अतिथि गृह, गृह विज्ञान संस्थान, सौ क्षमता महिला छात्रावास, गृह विज्ञान महिला छात्रावास, आईईटी संस्थान एवं बेसिक साइंस संस्थान का भौतिक निरीक्षण किया और सभी विभागाअध्यक्ष, प्रभारी और निदेशक को 15 अक्टूबर तक अपने अपने संस्थान मेँ कराये जाने हेतु कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया.
इसमें साफ-सफाई व्यवस्था, सड़कों के कार्य, बिजली व्यवस्था, सभी पार्क को समतल एवं साफ-सुधरा, मरम्मत कार्य, साथ ही अपने-अपने संस्थान/विभाग के प्रति जो भी उत्तरदायित्व दिये गये है उनका पालन निर्धारित अवधि तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाने के निर्देश दिए हैँ.