आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर मनाया गया गणतंत्र दिवस
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में गणतंत्र दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर मनाया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डाॅ. आरसी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। समूचा प्रांगण राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। अस्पताल परिसर को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सजाया गया।

डाॅ. आरसी मिश्रा के साथ ही आईसीयू अध्यक्ष डाॅ. वंदना कालरा, रीजनल बिजनेस हैड सिग्नस मेडिकेयर प्रा. लि. दिव्य प्रशांत बजाज, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डाॅ. राजीव लोचन शर्मा, डाॅ. प्राची मेहता, डाॅ. करिश्मा गुप्ता, डाॅ. विशाल गुप्ता, डाॅ. आकांक्षा अरोड़ा, डाॅ. सुकुमार पांडया, डाॅ. सोनम पांडया, राकेश आहूजा, अतुल गर्ग, हरजीत सिंह सोढ़ी, डाॅ. मो. आहद, डाॅ. केके झा आदि ने विभिन्न विभागों से वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों में प्रवेंद्र कुमार, मदन मोहन, लोकेंद्र कुमार, ज्योति वर्मा, महेंद्र सिंह, रामभरत त्यागी, उत्कर्ष मुदगल, अतीक, हरी ओम, संजू, विजय द्विवेदी, सतीश कुमार, दिलीप शर्मा, गोविंद कुमार, राहुल शर्मा, मनोज सिंह, रंजीत कुमार, विकास कुमार, मुकेश, वीरेन, उदिता शाह, सत्यप्रकाश, अनिल आदि को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया।