आगरालीक्स ( Agra Health News ) .. आगरा में मधुमेह, ह्रदय रोग के साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज रिटायर ले. कर्नल डॉ सुमित लवानियां से अवधपुरी, शाहगंज स्थित क्लीनिक पर परामर्श ले सकते हैं। पहले दिन क्लीनिक पर लगाए गए शिविर में 150 मरीजों को परामर्श दिया गया।
रिटायर ले. कर्नल डॉ सुमित लवानियां एमडी, डीएनबी के साथ ही डिप्लोमा इन डायबिटीज के साथ कई फेलोशिप से भी सम्मानित हैं। वे अब अवधपुरी, 100 फीट रोड हनुमान मंदिर के पास शाहगंज में शाम चार बजे से रात 10 बजे तक परामर्श देंगे और रविवार को सुबह 11 से शाम सात बजे तक परामर्श देंगे।
अप्वाइंटमेंट के लिए 8534038067 पर संपर्क कर सकते हैं।