आगरालीक्स…क्या आपको भी खाना खाने के बाद नींद बहुत आती है ? काम पर असर पड़ रहा है ? इसे लेकर अटकलें और मिथ हैं, आईए जानते हैं विशेषज्ञ चिकित्सक से क्या इससे बचने का कोई तरीका है…
आगरा में गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और दोपहर के समय हल्की—फुल्की सुस्ती सभी महसूस करने लगे हैं। मगर कुछ लोगों को नींद बहुत आती है। अधिकांशत: ऐसा दोपहर में खाने के बाद होता है। आपने भी अपने आस—पास या आॅफिस में बहुत से लोगों को कहते सुना होगा कि यार अभी—अभी खाना खाया है, काम करने का मन नहीं है, बहुत नींद आ रही है, कई लोग इसे कमजोरी या थकान का नाम भी देते हैं। ऐसे में हमने वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ से बात की।
डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जरूरी नहीं है कि सबको ऐसा महसूस हो लेकिन हां अधिकांश लोग खाना खाने के बाद नींद की बात कहते हैं। इसे लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस पर काफी अध्ययन हो रहे हैं। कुछ अटकलें जरूर हैं। अब तक जो समझ में आया है उसके अनुसार इसे फूड कोमा, आॅफ्टर डिनर डिप या पोस्टप्रांडियल स्लीप कह सकते हैं। इसमें व्यक्ति को खाना खाने के बाद कमजोरी, थकान या नींद महसूस होती है। इसके कई कारण हैं जिसमें प्रमुख है कि खाना खाने के बाद काफी मात्रा में ब्लड इंटेस्टाइन की ओर शिफ्ट हो जाता है। कुछ देर के लिए दिमाग में ब्लड सप्लाई पर मामूली अंतर आता है। खाना खाने के बाद ब्लड की शंटिंग आंतों में होने के कारण दिमाग की ओर कम होती है और दिमाग के न्यूरोंस कुछ सुस्त हो जाते हैं। यह एक कारण हो सकता है कि दिन में नींद अधिक आती है। हालांकि दो घंटे बाद सामान्य हो जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद पैदल नहीं चलना चाहिए। खाली पेट पैदल चलें।
और भी बहुत सी अटकलें हैं जैसे स्लीप एप्निया, रात में पूरी नींद नहीं होगी तो भी दिन में झोंके आते रहेंगे। अगर किसी को डायबिटीज है तो नाश्ते या खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज का स्तनर 200 से 120 भी हो जाए तो सुस्ती या नींद के झोंके महसूस होते हैं। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा खाने वाले निकोटीन एडिक्ट लोगों को अगर आॅफिस में बहुत देर तक यह सब न मिले तो उन्हें भी नींद महसूस होती है। टेंशन समेत बहुत सारी दवाओं के साइड इफेक्ट भी नींद के रूप में सामने आते हैं। शरीर में पानी की कमी होने के साथ इलेक्टोलाइट जैसे सोडियम, पोटेशियम की कमी की वजह से भी नींद आती है। ऐसा गर्मियों में ज्यादा होता है क्योंकि पसीना आने की वजह से इलेक्टोलाइट बाहर निकल जाते हैं।
मिथ
इसके अलावा कई सारे मिथक भी हैं जैसे खाना खाने से शरीर में गैस बनती है, जिससे हमारा शरीर सुस्त हो जाता है।
क्या करें
— जिन लोगों को खाने के बाद थकान, कमजोरी या नींद अधिक महसूस न हो इसके लिए एक बार में बहुत अधिक न खाएं।
— अपने आहार को संतुलित रखने की कोशिश करें।
— खान—पान ऐसा रखें कि आपको सही मात्रा में कार्बोहाइडेड, फैट और प्रोटीन प्राप्त हो।
— खाने के बाद नहीं बल्कि खाने से पहले पैदल चलने का नियम बनाएं।
— रात में पूरी नींद लें। व्यक्ति के लिए सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है।
— शरीर में पानी की कमी न होने दें
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : What Makes You Sleepy After Eating? Is there any way to avoid this in office time
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Dr. Atul Kulshrestha Agra
- Dr. Atul Kulshrestha Awas Vikas
- Dr. Atul Kulshrestha Dayal Bagh
- Dr. Atul Kulshrestha Dayal Bagh Agra
- Dr. Atul Kulshrestha dayalbagh news
- Dr. Atul Kulshrestha in Agra
- Dr. Atul Kulshrestha in Agra News
- Dr. Atul Kulshrestha in Awas Vikas
- Dr. Atul Kulshrestha in Awas Vikas news
- Dr. Atul Kulshrestha in Dayal Bagh
- let's try to find out...#agra