आगरालीक्स…आगरा में रेलवे किनारे मिली लाश डीईआई से रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की निकली.
आगरा में शुक्रवार को थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन किनारे मिली व्यक्ति की लाश दयालबाग शिक्षण संस्थान से रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की निकली. रिटायर्ड प्रोफेसर ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम में आई लाश को पहचान के लिए दिखाया तो वह उनके बेटे की निकली. शनिवार को उन्होंने इसकी शिनाख्त की.

आवास विकास के सेक्टर 16 में मनोहर लाल श्रीवास्तव रहते हैं. मनोहर लाल उीईआई में प्रोफेसर थे और वर्ष 2007 में रिटायर्ड हो गए थे. इनके दो बेटी और एक बेटा आशुतोष था. आशुतोष गुरुवार से लापता था. शुक्रवार को उन्होंने इसकी रिपोर्ट थाना सिकंदरा में दर्ज कराई. शुक्रवार शाम को पुलिस ने उन्हें बताया कि रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है. उन्होंने इसकी फोटो दिखाई. शनिवार को मनोहर लाल और उनकी बेटी अनामिका पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और शव की शिनाख्त आशुतोष के रूप में की. पुलिस का कहना है कि आशुतोष की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है. हादसे की वजह पता की जा रही है.
इधर मृतक आशुतोष के परिजनेां का कहना है कि आशुतोष का मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि आशुतोष ने एमकॉम किया है. आईआईटी करने कानपुर गया था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं की.