आगरालीक्स…आगरा में कल रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल स्वाभिमान जनसभा. दो घंटे जनसभा में रहेंगे. जानिए इनके आगमन की पूरा शेड्यूल
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. फतेहपुर सीकरी विधानसभा में विशाल जनसभा को लेकर सोमवार 12 अक्टूबर को रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आगरा आ रहे हैं. वे जैंगारा गांव में आयोजित विशाल स्वाभिमान जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक वह इस जनसभा में मौजूद रहेंगे.
शेड्यूल देखें
केंद्रीय मंत्री रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बागपत से सड़क मार्ग द्वारा आगरा के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर एक बजे फतेहपुर सीकरी विधानसभा के जैंगारा गांव में पहुंचेंगे. यहां वे देापहर तीन बजे तक विशाल स्वाभिमान जनसभा में रहेंगे और संबोधित करेंगे. इसके बाद तीन बजे सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.