आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 76 केंद्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा। मोबाइल, ई-गैजेट्स, डिजिटल/स्मार्ट वॉच, ब्लू ट्रुथ तथा कम्युनिकेशन डिवाइस रहेंगे प्रतिबंधित। ( Agra News: RO, ARO Exam at 76 Center in Agra#Agra)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 रविवार को 76 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09ः30 बजे से 12:30 बजे तक एक पाली में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 की परीक्षा सम्पन्न होगी।
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा में कुल 35928 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिसके लिए 76 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 76 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है उक्त में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं।
कंट्रोल रूम बनाया गया
सिविल डिफेंस कार्यालय कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है, कंट्रोल रूम के नंबर 0562- 2260550 पर किसी भी समस्या के लिए फोन कर सकते हैं।