आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मृतक के खाते से लाखों रुपये का कैश निकालने के आरोप में एसबीआई के डिप्टी मैनेजर और कर्मचारी पर मुकदमा।
आगरा में एसबीआई की बाह शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील खत्री ने 12 जून को डीसीपी पूर्वी सैययद अली अब्बास से शिकायत की थी, इसमें कहा गया था कि बाह के शाहपुर गुर्जर की रहने वाली प्रेमलता के पति लोटन सिंह का निधन हो चुका है उनके मृतक पति के खाते से 15.19 लाख रुपये कैश निकाल लिया गया है। इसके बाद खाते की जांच कराई गई तो इसी तरह का एक और मामला
सामने आया इसमें गढ़िया गांव के पराग सिंह के खाते से 12.24 लाख रुपये निकाल लिए गए।
दो खातों से 27.43 लाख निकालने पर दर्ज किया गया मुकदमा
ज्यादा कैश निकालने पर खाता धारक की ई केवाईसी भी कराई जाती है। पुलिस ने इन दोनों मामलों की जांच की, बाह के एसीपी राम प्रवेश गुप्ता से जांच कराई गई। इसके बाद बैंक के डिप्टी मैनेजर कैश निशिल और संविदा कर्मचारी रवि कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है।