आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर रोडवेज बसों की मनमर्जी से लगता है जाम. जहां मन किया बस खड़ी कर ली. आईएसबीटी फ्लाईओवर हो या अबुउलाह कट, वाटरवक्र्स हो या रामबाग फ्लाईओवर
आगरा में रविवार को हाइवे पर अबुउलाह कट के पास एक एक्सीडेंट हो गया. यहां एक कार खड़ी थी जिसमें पत्थरों से लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे भाग रहे ट्रक ने अन्य दो वाहनों को भी टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया. इस घटना के बाद से हाइवे पर जाम ही जाम हो गया. खंदारी से लेकर रामबाग तक जाम की भयंकर वाली कंडीशन पैदा हो गई. घंटों लोग हाइवे पर अपने वाहन के साथ खड़े रहे और गर्मी में परेशान हुए.रोडवेज बसों की मनमर्जी
हाइवे के अबुउलाह कट के पास ऐसी घटना नई नहीं है. इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिनन अगर इसका सबसे बड़ा कारण कोई है तो वह है रोडवेज बस चालकों की मनमर्जी. आगरा में हाइवे पर रोडवेज बस चालकों की मनमर्जी ऐसी है कि जहां मन किया वहां बस को खड़ा कर लेते हैं. आईएसबीटी चौराहा हो या फिर ट्रांसपोर्ट नगर के फ्लाईओवर के नीचे, अबुउलाह कट हो या फिर वाटरवक्र्स या रामबाग फ्लाईओवर. इन जगहों पर आपको रोडवेज बसें खड़ी मिल जाएंगी. फिर भले ही इनके कारण जाम ही क्यों न लग रहा हो.
आईएसबीटी बस स्टैंड से बसें निकलने के बाद हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे बेतरतीब तरीके से खड़ी हो जाती हैं. पूरा का पूरा ये एरिया बसों से घिरा रहता है. इसके कारण सर्विस रोड पर जाने वाले अन्य वाहन जाम से जूझते रहते हैं.
अबुउलाह कट
ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे से निकलने के बाद बसों का नया अड्डा अबुउलाह दरगाह का कट है. भगवान टाकीज फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही बसें इस कट पर खड़ी मिलेंगी. इससे अन्य वाहनों को पास होने के लिए काफी मुश्किल होती है. यातायात पुलिसकर्मी भी यहां होते हैं लेकिन जब हालात विकराल होते हैं तब ही बसों को यहां से आगे के लिए रवाना किया जाता है.
रामबाग फ्लाईओवर
रामबाग फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बसों की काफी संख्या यहां जुटी रहती है. इसके कारण सर्विस रोड पर जाने वाले और फ्लाईओवर पर जाने वाले अन्य वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.