मथुरालीक्स…मथुरा में बाढ़ से 12वीं तक के स्कूलों में कल सोमवार को भी छुट्टी के आदेश. कई कॉलोनियों में भरा यमुना का पानी, सड़कें जलमग्न
मथुरा में इस समय हालात बहुत विकराल हैं. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर कई कॉलोनियों में पहंच गया है. जलभराव के चलते कई गांवों में हालात बेकाबू हो गए हैं. सड़कें जलमग्न हैं. ऐसे में प्रशासन ने 8 सितंबर सोमवार को भी 12वीं तक के बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. डीएम के आदेश पर डीआईओएस द्वारा जारी किए गए लैटर में कहा गया है कि बच्चों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. अभिभावकों से अपील है कि ववे बच्चों को घर पर समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करें. जिससे उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े.हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा में हालात बिगड़ गए हैं. वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से डूब चुका है. श्रद्धालु जहां के तहां फंसे हैं. मथुरा में विश्राम घाट से लेकर बंगाली घाट तक का संपर्क टूट चुका है. 26 गांवों के साथ करीब सात हजार की आबादी इस समय बाढ़ से प्रभावित है. वृंदावन में शहर का 50 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है.