आगरालीक्स …Agra News: आगरा के रिप्लसेमेंट सर्जन डॉ. डीपी शर्मा रोबोटिक से आगे Robotic BIKINI तकनीकी से कर रहे कूल्हे प्रत्यारोपण, यह अत्याधुनिक तकनीकी है जिसमें एक छोटा चीरा लगता है और मरीज जल्दी चलने लगता है।
आगरा के बोन हॉस्पिटल, प्रतापपुरा के घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. डीपी शर्मा BIKINI तकनीकी से कूल्हा प्रत्यारोपण कर रहे हैं, इसमें बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है और 24 घंटे में मरीज चलने लगता है। जमीन पर बैठने पर पालती मारने में भी कोई समस्या नहीं आती है।
Robotic BIKINI तकनीकी से कूल्हा प्रत्यारोपण
कूल्हा प्रत्यारोपण में अत्याधुनिक BIKINI तकनीकी के रिजल्ट बहुत अच्छे हैं इसमें एक छोटा चीरा लगाया जाता है। BIKINI तकनीकी से एक्सरे की मदद से कूल्हा प्रत्यारोपण किया जाता है, BIKINI तकनीकी से कप लगाया जाता है लेकिन अब रोबोट की मदद से BIKINI तकनीकी से कूल्हा प्रत्यारोपण किया जा रहा है, रोबोटिक की मदद से कोई नर्व नहीं कटती है और सही जगह का पता लग जाता है जहां से कट लगाना है। यह अत्याधुनिक तकनीकी है और इसके रिजल्ट बहुत अच्छे हैं।