आगरालीक्स…मथुरा में यमुना का रौद्र रूप, हर घंटे बढ़ रहा .3 मीटर जलस्तर. आगरा में भी यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा…
ताजेवाला, ओखाल ओर हिंडन बांध से यमुना में हर घंटे सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण मथुरा में यमुना नदी रौद्र रूप में आना शुरू हो गई है. जिले में हर घंटे यमुना का जलस्तर .3 मीटर बढ़ रहा है जिससे जिले में बाढ़ की आशंका प्रबल होती जा रही है. शाम तक यमुना का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया है. इसके कारण यमुना की खादन में बने मकानों की गलियों में पानी भर गया है. यहां से लोग पलायन करने लगे हैं. शहरी क्षेत्र में विश्राव व स्वामी घाट की सीढ़ियां भी डूब गई हैं. सीएम योगी ने जिले के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर करते हुए राहत व बचाव के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिएहैं. मथुरा में यमुना किनारे तलहटी में बनी दो दर्जन कॉलोनियां, में पानी भर गया है.आगरा में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. प्रशासन की ओर से इस पर लगातार नजरें रखी जा रही हैं. यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वालों में दहशत फैल गई है.