आगरालीक्स आगरा में 13 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ( Agra News: Rojgar Mela on 13th August in Agra#Agra)
जिला कौशल प्रबंधक ने अवगत कराया है कि मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन के द्वारा दिनांक 06 से 13 अगस्त 2025 के मध्य "दिव्यांगजन रोजगार अभियान" संचालित करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके सफल आयोजन हेतु दिनांक 13 अगस्त 2025 को पूर्वाहन 10:00 बजे स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर आगरा में कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का अयोजन किया जा रहा है। इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थीयों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देकर उनका पंजीकरण किया जायेगा। इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी अपने दस्तावेज लेकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।