आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप के बाद ग्रेटर आगरा और न्यू आगरा अर्बन सेंटर, आठ स्टेप में प्लॉट के लिए पंजीकरण। ( Agra News: Eight step to apply for Atalpuram Plot#Agra)
आगरा में ककुआ भांडई पर ग्वालियर रोड के पास 138 हेक्टेयर में विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लांच किया था अब प्लॉट खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली के अनुसार अटलपुरम टाउनशिप का विकास 11 सैक्टरों में विभक्त करते हुए 3 चरणों में इसका विकास किया जा रहा है। जिसमें कुल 1430 आवासीय भूखण्ड, 18 ग्रुप हाउसिंग और 96 अनावासीय भूखण्ड यथा विश्व स्तरीय कन्वेशन सेंटर, स्वास्थ केन्द्र, शैक्षणिक सुविधाएं, बैंकट हाॅल, होटल, डाकघर/बैंक सुविधा हेतु भूखण्ड नियोजित किए गये हैं। पंजीकरण पहले चरण के लिए शुरू हुए हैं जिसमें कुल 322 आवासीय भूखण्डों के लिए पंजीकरण होंगे। इन भूखण्डों में 81 ईडब्लूएस, 78 एलआईजी, 75 एमआईजी-1, 80 एमआईजी-3 और 8 एचआईजी हैं। प्राधिकरण द्वारा ईपीसी मोड पर चयनित फर्म द्वारा साइट पर सर्वे कर काम शुरू किया जा चुका है।
ग्रेटर आगरा और न्यू आगरा अर्बन सेंटर
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के पास ग्रेटर आगरा और यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ खंदौली क्षेत्र में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाना है।
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in और https://janhit.upda.in पर जाएं।
- अटलपुरम टाउनशिप के आवेदन के लिए क्लिक करें।
- प्रोफाइल पंजीकरण के बाद यूजरनेम, पासवार्ड, कैप्चा कोड से लॉग इन करें।
- एड न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- योजना का नाम अटलपुरम टाउनशिप फेज-1, सेक्टर-1 ऑटो सलेक्टेड आएगा।
- प्लॉट के लिए उपयुक्त श्रेणी का चयन करें।
- आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क और पंजीकरण राशि का भुगतान करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0562-2510070 या 9084407890 पर सम्पर्क कर सकते हैं