Thursday , 15 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Rojgar Mela on 28th January 2025#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Rojgar Mela on 28th January 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News:. आगरा में 28 जनवरी को रोजगार मेला। 20 कंपनियां आएंगी। ( Agra News : Rojgar Mela on 28th January 2025#Agra )


सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा तथा अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 28 जनवरी को अग्रवन हैरिटेज विश्वविद्यालय, बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा के परिसर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 कम्पनियों 1000 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु साक्षात्कार, परीक्षा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को संपादित करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है।


उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर सर्वप्रथम साईन-अप करके साईन-इन करेगें तथा इसके उपरान्त अपनी प्रोफाइल पूर्ण करेंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Accused arrested for cheating crores of rupees in the name of online trading…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस की पकड़ में बीबीए स्टूडेंट. लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां और...

बिगलीक्स

Agra Local News: Schools will reopen tomorrow after 18 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 18 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल. पेरेंट्स के पास...

बिगलीक्स

Agra Local News: Income tax survey on 35 places of big Dairy product company in Agra, delhi and rajasthan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर का सर्वे....

बिगलीक्स

Agra Local News: Container collided with high tension line, 118 refrigerators burnt to ashes due to fire…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, आग लगने से 118 फ्रिज...

error: Content is protected !!