आगरालीक्स…Agra News : आगरा में खाली जमीनों का फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह की विवेचना के लिए एसआईटी गठित। पीड़ितों के लिए हेल्प लाइन नंबर किया गया जारी। ( Agra News : SIT for investigating Fake deed cases in Agra#Agra )
आगरा में बड़े स्तर पर भूमाफियाओं द्वारा जमीनों का फर्जी बैनामा कर खरीद बिक्री की जा रही है। इस मामले में थाना सदर में तीन और शाहगंज में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इन मुकदमों की विवेचना के लिए एक अध्यक्ष और छह सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।
विवेचना के लिए एसआईटी गठित
आईपीएस एसीपी सदर विनायक भोसले की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। इसमें शाहगंज के इंस्पेक्टर क्राइम मुमताज खान, सदर के उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, योगेश कुमार, फारुख खान, नगर जोन के सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलि और एसओजी प्रभारी सुनीत शर्मा को रखा गया है। एसआईटी द्वारा सदर और शाहगंज थाने में दर्ज किए गए फर्जी बैनामों से जुड़े मामलों में साक्ष्य संकलन करेगी और आरोपियों को अरेस्ट करने के प्रयास करेगी।
हेल्प लाइन नंबर भी किया गया जारी
फर्जी बैनामा के पीड़ित लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। हेल्प लाइन नंबर 9557245873 पर फर्जी बैनामा से जुड़े मामले के पीड़ित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।